बिसौली,बदायूं। नगर पालिका की उदासीनता के कारण नगर के नाला व नालियों पर कब्जा करने की होड़ लगी हुई है। हद तो यह है कि नगर के अधिकांश नाले नालियों पर स्थाई दुकानदारों ने नालों पर ढलाई कर टाइल्स मार्बल लगा रखे हैं। आसफपुर रोड पर उसका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है, बावजूद पालिका प्रशासन चुप हैं।
नगर के आसफपुर तिराहे समेत कई स्थानों पर दुकानदारों ने नालों के ऊपर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है। आसफपुर रोड के नाले पर अतिक्रमण के बार बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कब्जा करने बालों के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस पालिका प्रशासन नहीं जुटा पा रहा है। जहां स्थाई अतिक्रमण आज भी जस का तस है। नगर पालिका प्रशासन ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से नालों पर किसी भी प्रकार का अस्थाई या स्थाई अतिक्रमण न करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईओ रवि यादव ने बताया कि जिन लोगों ने नालों पर अतिक्रमण किया है, यदि तय समय के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी वसूला जा सकेगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

