संत गाडगे सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने वितरित किया भोजन पैकेट
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। कोविड-19 में बंद हुए काम धंधे से असहाय होकर घर वापसी कर रहे मजदूरों की भूख शांत करने के लिए संत गाडगे सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर भोजन के पैकेट व पानी की बोतलें बांटे और प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित यात्रा करने व कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक किया। संत गाडगे सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कनौजिया के नेतृत्व में समिति की महिला पदाधिकारियों ने दिन भर लंच पैकेट पूड़ी, सब्जी तैयार किया और पदाधिकारी राकेश कुमार कनौजिया, प्रेम कनौजिया, रवि , विनीत, सुरेंद्र, इंद्रेश कनौजिया आदि लोगों द्वारा हाइवे पर ट्रकों, साइकिलों से व पैदल यात्रा कर रहे मजदूरों को शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपलब्ध कराया गया। इस भंडारे में डॉ नवल चैधरी व विशाल वर्मा आदि लोगो का योगदान रहा। इस अवसर पर राजेन्द्र कनौजिया ने कहा कि भूखे को भोजन, प्यासे को पानी देना ईश्वर की पूजा से बढ़कर है, नर सेवा ही नारायण सेवा है, यह भावना हर
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

