समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पखवाड़ा के आखिरी दिन वृक्षारोपण एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पखवाड़ा के आखिर दिन वृक्षारोपण एवं पीडीए पंचायत का आयोजन बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव मलिकपुर व खेड़ा दास में किया गया। जिसमें सपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुरू किया गया हर बूथ एक पेड़ अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रयास है। उन्होंने सपा सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं योजनाओं एंबुलेंस 102/108, पुलिस की 100 नंबर, कन्या विद्याधन 30 हजार, छात्रों को लैपटॉप, नारी सुरक्षा 1090, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि योजनाओं की चर्चा करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। श्री प्रेमी ने कहा कि आज प्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, नौजवान सब परेशान है, महंगाई चरम सीमा पर है दलित पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का जातिगत आधार पर उत्पीड़न की घटना में वृद्धि हुई है। ऐसे में पीडीए ही एक मात्र विकल्प है। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय चन्द्र पाल सिंह यादव, स्वर्गीय सतीश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पंचायत में पंकज यादव, विकास यादव, गौरव प्रधान, कपिलदेव, सुबोध यादव, अनिल यादव, रविंद्र कुमार यादव, ओमेंद्र सिंह, मुकेश प्रधान, कुंवर पाल सिंह, खाली राम सिंह, अनिल यादव, राजवीर सिंह यादव, परमाल सिंह, अजय पाल सिंह, होशियार सिंह, हरिओम सिंह, श्रीपाल सिंह, जीतू सागर, संजीव जाटव, मनी जाटव, धर्म पाल सागर, बासुदेव सागर, छवि राम सागर आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

