एक और निजी चिकित्सालय में जच्चा बच्चा की मौत” परिजन जच्चा बच्चा के शव को लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान
मुकीम अहमद अंसारी
परिजनों ने चिकित्सालय स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की की माँग
सहसवान, बदायूं। नगर में स्थित एक ओर अपंजीकृत जच्चा बच्चा केंद्र में थाना जरीफनगर के ग्राम वस्तुइया निवासी राजबाला पत्नी वीरेंद्र अपनी पत्नी को लेकर डकारा मार्ग पर स्थित सेवा हॉस्पिटल में जहां चिकित्सक ने उससे₹12000 तय करके नॉर्मल डिलीवरी करने का वायदा किया।
पति वीरेंद्र ने बताया 7:00 के लगभग जो अपने को चिकित्सा बता रहा था हर्ष यादव नाम के युवक ने की नॉर्मल डिलीवरी हो गई है कुछ देर के बाद आरोप है जच्चा बच्चा की तबीयत बिगड़ने लगी 7:30 बजे की लगभग बच्चों ने दम तोड़ दिया जबकि 8:00 बजे के लगभग उल्टी होने के बाद वीरेंद्र की पत्नी राजबाला ने भी दम तोड़ दिया।
आरोप है वीरेंद्र की पत्नी राजबाला तथा उसके नवजात शिशु की मृत्यु के बाद परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा शुरू कर दिया तो स्टाफ कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए। आरोप यह भी है अपने को चिकित्सक कहलाने वाले हर्ष यादव ने दोनों के ड्रिप लगाकर अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी परंतु वीरेंद्र के पत्नी का शरीर ठंडा पड़ जाने के कारण वह उसे लेकर परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां चिकित्सक से उसने उपचार करने को कहा तो चिकित्सक ने राजबाला उसके मृतक नवजात शिशु को मृतक घोषित करार किया।
जच्चा बच्चा की मृत्यु के बाद परिवार में कोहरा मचा हुआ है वीरेंद्र ने पुलिस कार्रवाई के लिए अपने परिजनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुला लिया है तथा मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
इधर चर्चा है कुछ दलाल प्रवृत्ति के लोग राजबाला के पति से सौदेबाजी करने का प्रयास कर रहे हैं तथा आर्थिक समझौते के लिए दबाव डाल रहे हैं समाचार लिखे जाने तक जच्चा बच्चा का शव अस्पताल में मौजूदा था इस बाबत चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी से संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

