हाई टेंशन लाइन के विद्युत पोल पर करंट उतरने से चार भैंसों की दर्दनाक मौत, विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। शुक्रवार की दोपहर शुकुल्लापुर से सिरकी जाने वाले मार्ग पर मंदिर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल पर करंट उतर आने से बड़ा हादसा हो गया इसकी चपेट में आकर चार भैंसों की मौत हो गई
घटना शुक्रवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के शुकुल्लापुर से सिरकी जाने वाले मार्ग पर मंदिर के पास की है मंदिर के पास हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल पर करंट उतर आया विद्युत पोल के नीचे पानी भरा हुआ था उसमें जंगल में चरने गई गांव शुक्लपुर निवासी कृपाल और राजकुमार की चार भेसै इसकी चपेट में आ गई और उनकी तड़प तड़प कर मौत हो

एक साथ चार भैंसों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भैंसों की मौत होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। पशुपालक परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। भैंसें ही उनके जीवनयापन का मुख्य सहारा थीं।

घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों और खंभों की कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही की वजह से आज चार बेजुबानों की जान चली गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!