पांच बार विधायक रहे ओंकार सिंह यादव के शव को विधायक बृजेश यादव ने दी मुखाग्नि दो सांसद, विधायको क्षेत्र की हजारों जनता ने अपने नेता को दी अंतिम विदाई
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। सहसवान विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रहे ओंकार सिंह यादव का बृहस्पतिवार को अपराह्न 3:00 बजे के लगभग निधन हो गया उनके शव को देखने के लिए आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव बदायूं सांसद आदित्य यादव के अलावा कई जनपदों के विधायक तथा क्षेत्र के हजारों लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए तथा उनके शब पर पुष्प अर्पित किए।
मृत ओंकार सिंह यादव के शव को जनपद अलीगढ़ के संकरा गंगा घाट पर ले जाया गया जहां हजारों नम आंखों के बीच उनके विधायक पुत्र बृजेश यादव ने चिता को मुख अग्नि दी।
जैसे ही मृत ओंकार सिंह यादव के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगा लोगों के आंखों में आंसुओं की धार बहने लगी।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर प्रदेश सचिव शाहिद अली खान जमालुद्दीन सपा नगर अध्यक्ष नवाब सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र यादव सहित हजारों की तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके शुभचिंतक परिजन रिश्तेदार मौजूद थे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

