समाजवादी पार्टी द्वारा एमजी ग्रीन में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। समाजवादी पार्टी द्वारा मुड़िया धुरे की स्थित एमजी ग्रीन में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने शिरकत की। इसके बाद प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

सम्मलेन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में सामाजिक न्याय का रास्ता पूरी तरह से डगमगा गया है। समाजवादी लोग सामाजिक न्याय के लिए लगातार आवाज उठा रहे है। उन्होंने याद दिलाया कि पीडीए वर्ग के लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ वर्तमान शासन को सत्ता में लाने का काम किया था, लेकिन आज वही सरकार इस वर्ग के साथ लगातार धोखा कर रही है। सरकार आरक्षण और अधिकारों पर प्रहार कर संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम का संचालन सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. राकेश प्रजापति ने किया। सम्मलेन में पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, बनबारी लाल पाठक, रजनीश गुप्ता, राजेंद्र गुरुजी, सुरेश पाल सिंह चौहान, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजराज सिंह यादव, तहसील बार एसोसिएशन बिसौली अध्यक्ष एड. अल्ताफ हुसैन, पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम, अमित मथुरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, आकाश मिश्रा, रामबाबू यादव, एड. जितेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, डा. आश मो. मोर सिंह पाल, सुरेंद्र सागर, सुनील यादव, उदयवीर शाक्य, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, अनीस फारूकी, सुनीता पाल, मशरूर खां, सकलेन प्रधान, एड. राजीव यादव, एड. मोहित शर्मा, भूपेन्द्र दिवाकर आदि मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!