नसीरपुर टप्पा मलसई में, फैले हेपेटाइटिस बी रोग की रोकथाम हेतु जिला मुख्यालय तथा सीएचसी दहगवा की टीम ने संयुक्त रूप 190 लोगों की जांच की 

मुकीम अहमद अंसारी

इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया जिसमें चार बुखार के मरीज पीड़ित पाए गए

 

सहसवान, बदायूं। दहगवा स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ग्राम नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में कई दिन पूर्व ग्राम में फैले हेपेटाइटिस बी सी बीमारी के चलते जांच के दौरान कई लोग हेपेटाइटिस बी के शिकार पाए गए जिन्हें गहन सुरक्षा के बीच उपचार किया जा रहा है जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की पहुंची टीम तथा दहगवा स्वास्थ्य केंद्र से पहुंची टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गांव में 190 लोगों के सैंपल लिए जिसमें हेपेटाइटिस बी सी के अलावा मलेरिया अन्य बीमारियों के सैंपल लिए गए।

ज्ञात रहे ग्राम नसीरपुर टप्पा मलसई मैं कई दिन पूर्व हेपेटाइटिस बी की बीमारी फैलने के चलते होरीलाल के दो सगे पुत्रों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा पीड़ित लोग निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कर रहे हैं। संज्ञान में आने के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पीयूष यादव ने तत्काल टीम भेज कर सैंपलिंग कराई जिसमें टीम द्वारा 104 लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें 6 लोग हेपेटाइटिस बी के शिकार पाए गए।

जिला मुख्यालय से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा दहगवा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हेपेटाइटिस सी 60 हेपेटाइटिस बी तथा मलेरिया के 65 सैंपल कुल मिलाकर 190 सैंपल कलेक्ट किए गए जिसमें मलेरिया की जांच में तीन सैंपल नेगेटिव पाए गए।

टीम ने लोगों से बीमारी के चलते किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की सुझाव दिए वहीं दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर हाउस सर्वे किया जिसमें चार मरीज बुखार के पाए गए।

ग्राम मे हेपेटाइटिस बी बीमारी फैलने से हाहाकार मचा हुआ है लोगों में अफरा तफरी का माहौल है स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी को पूर्ण रूप से नियंत्रण में करने का दावा किया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!