नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया अतिक्रमण कार्यों में मचा हड़कंभ 

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। नगर के बिसौली बस स्टैंड कचहरी के सामने मुख्य बाजार विल्सनगंज तथा ब्लॉक के सामने होते हुए नवादा से लेकर शहबाजपुर चौराहे तक मार्ग पर अतिक्रमण के चलते दिनों-दिन आवागमन में हो रही राहगीरों की परेशानी का स्थाई समाधान ढूंढने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद सभागार में मीटिंग कर स्पष्ट रूप से कहा बाजार का अस्थाई अतिक्रमण हटाने का समाधान को अस्थाई अतिक्रमण हटाने को लेकर रणनीति बनाई गई।

नगर पालिका अवर अभियंता संजय कुमार ने व्यापारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि दुकानो के आगे अस्थाई अतिक्रमण पाया गया तो पालिका की टीम प्रथम बार में व्यापारी पर एक हजार रूपये का अर्थदंड डालेगी। दोबारा उल्लंघन करने पर दो हजार रूपये का अर्थदंड तथा तीसरी बार उल्लंघन करने पर व्यापारी का दुकान के बाहर रखा हुआ सभी सामान भरकर लाया जाएगा तथा उससे सामान के बराबर हरि जुर्माना वसूला जाएगा।

सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां ने किसी ने भी सड़क पर अतिक्रमण किया तो बक्शा नहीं जाएगा गौरतलब नगर के मुख्य बाजार से सड़कों से स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को देखा जिस पर गहरी नाराजगी प्रकट की। तथा स्वयं व्यापारियों को चेतावनी दी कि वह स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण तत्काल हटा ले। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप निरीक्षक विष्णु दत्त भारी पुलिस फोर्स के साथ एवं पालिका के कमर जमशेद, अंसार हुसैन, खुर्शीद अहमद नकवी, मोहम्मद राजा, फैजान आदि कर्मचारी गढ़ मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!