सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक वर्षीय बच्चे की दवाई लेकर घर वापस लौटी माता तो बच्चे की हालत बिगड़ी हो गई मौत, परिवार में मचा हड़कंप

मुकीम अहमद अंसारी

स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर मां एवं परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

“पुलिस ने बच्चों के शव को सील करके पीएम को भेजा”

 

सहसवान, बदायूं। सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाजपुर निवासी शाहीन अपने एक वर्षीय पुत्र अनश को बीमार हालत में दिखाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंची जहां पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पर्चा ना बनवाकर₹50 लेकर दवाई दे दी।

महिला का आरोप है मैं घर जाकर बच्चों को जैसे ही दवाई दी उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसकी देर रात मौत हो गई।

पीड़ित महिला शाहीन ने स्वास्थ्य कर्मचारियों लापरवाही से दवाई देने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया।

शाहीन अपने पुत्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

पुत्र को मृतक घोषित होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन लोग वहीं पर दहाड़ मार कर रोने लगे। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा करना शुरू कर दिया मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक अनस के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बावत चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी से संपर्क करने का प्रयास किया गया संपर्क नहीं हो सका।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!