बिसौली,बदायूं। बनकोटा के निकट बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, विधायक सहित तीन घायल।
जनप्रिय विधायक आशुतोष मौर्य रविवार को बदायूं से अपने कार्यक्षेत्र बिसौली को आ रहे थे कि बिसौली की ओर से एक नीले रंग की अनियंत्रित अर्टिका कार से टकरा गई। विधायक के कार चालक मुकेश ने बताया कि सामने वाला चालक गंगा एक्सप्रेस वे पर जाने वाला था कि अचानक उसको दिशाभ्रम हो गया और उसी गफलत में विधायक की फॉर्चूनर से टकरा गया, हालाँकि सामने वाली कार के एयर बैग्स खुल गए तो भी उसमे बैठे लोग भी घायल हुए उन्हें वजीरगंज सामुदायिक केंद्र पर उपचार के बाद चंदौसी ले जाया गया। जमकारी के अनुसार उक्त अर्टिका कार मुंडिया की थी। सुबह 11 बजे हुई इस घटना की जानकारी होने पर बिसौली से डॉक्टर मनोज माहेश्वरी के साथ अनेक डॉक्टर और शुभचिंतक मौके पर रवाना हो गए और एम्बुलेंस द्वारा घायलों को बिसौली लाया गया। यहाँ एक निजी अस्पताल में विधायक के एक्सरे और अन्य उपचार दिए गए डॉक्टर के अनुसार विधायक को गर्दन, हाथ और पैर में गुम चोटें आई हैं। विधायक के कार चालक को भी ग़ुम छोटे आयीं साथ ही गनर देवसिंह के सिर में खुली चोट आयी। निजी अस्पताल में उपचार के बाद विधायक व अन्य को विधायक आवास पर लाया गया जहाँ उनका हालचाल जानने वालों का ताँता लगा रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

