पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को पति सास व ससुर सहित के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
सहसवान, बदायूं। थाना क्षेत्र के ग्राम खैरपुर खैराती में नाजरीन पत्नी नकी अहमद घटना सोमवार सुबह की है।
नाजरीन की शादी अब से सात साल पूर्व नकी अहमद पुत्र छमक निवासी ग्राम खैरपुर खैराती से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी पीड़िता नाजरीन उसकी मां मुशबरी ग्राम भवानीपुर खली थाना सहसवान में अपने पति की मृत्यु के बाद अपनी रिश्तेदारों तथा अन्य समाज के लोगों के सहयोग व अपनी हैसियत के अनुसार तथा ससुराली जनों की मांग पर तकरीबन ₹900000 से अधिक व मोटरसाइकिल सहित दान दहेज तथा गृहस्थी का सभी सामान व शानो-शौकत की चीजें तथा सोने चांदी के जेवरात देते हुए शादी करी थी और इसके बाद भी वह नाजरीन के ससुरालीजन व पति नकी अहमद पुत्र छमक, व ससुर छमक पुत्र मुस्ताक, सास बानो पत्नी मुस्ताक, उसे बराबर लाये गए दहेज से संतुष्ट न होते हुए दहेज में एक बुलेट मोटरसाइकिल व काम के लिए ₹3 लाख की मांग करते हुए उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उसे कई बार मारपीट कर घर से निकाला दिया और हर बार मांग पूरी न होने पर उसे बराबर तलाक देने की धमकी देते आ रहे थे और नाजरीन और उसका परिवार अपनी आर्थिक स्थिति तथा परिवार बचाए रखने की खातिर समझौता करते रहे तथा समाज के लोगों से मिलकर बात को संभालते रहे और वह लोग उसे कुछ दिन सात रख कर उसे दहेज को लेकर बराबर प्रताड़ित करना शुरू कर देते हैं और अपनी मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं
इस बीच नाजरीन का एक लड़का तबरेज उम्र 5 साल और उनके द्वारा बराबर की जा रही शारीरिक उत्पीड़न के कारण इसी बात को लेकर घटना के समय दहेज की मांग को लेकर उसके पति ने उसके ऊपर धारदार हथियार से उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर हमला कर दिया जो कि उसकी सीधी आंख के पास गहरी चोट आई है तथा इसी मारपीट और बीच बचाव उसके शरीर के कई जगह छोटे आई हैं
पीड़ित नाजरीन ने अपने पति नकी अहमद सास बानो, ससुर छमक, के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

