भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन 

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला महासचिव मजाहिर अली के निवास पर पंचायत हुई जिसमें सीएमओ बदायूं कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं सरकारी क्रय केंद्र के विरुद्ध आर पार की जंग का किया ऐलान

3 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंख धार जिला प्रभारी झाझन सिंह जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव बरेली युवा मंडल सचिव पप्पू यादव जिला उपाध्यक्ष सोपाली सिंह यादव नगर अध्यक्ष हारून गोस सहित सहित कई किसान नेताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं को एक ज्ञापन सोपा जिसमें जनपद में हुए एएनएम के स्थानांतरण मैं नियमों का खुलेआम उल्लंघन का हवाला दिया कुछ एएनएम जो 10 साल से अपने मनचाही स्थान पर नौकरी कर रही है उनका स्थान तरण ना करके दो या तीन साल अवधि की एएनएम का स्थानांतरण किया गया है इससे ऐसा प्रतीत होता है की स्थानांतरण में सुविधा शुल्क का खेल चला है जनपद में प्रत्येक सीएससी पर डॉक्टर एवं अधीनस्थ कर्मचारियों की जांच होनी चाहिए जो 10 साल से एक ही स्थान पर नौकरी कर रहे हैं सैदपुर में नवाब मियां की कई एक शिकायत होने के बाद भी उन्हें 10 साल से अधिक हो गए वहां पर नौकरी करते हुए सैदपुर में ही डॉक्टर विजेंद्र भैरव 6 माह से अस्पताल आए ही नहीं है ऐसे ही बाडॅ आया सहरुल निसा अस्पताल आती ही नहीं है बदायूं में भी कई एक सरकारी डॉक्टर अपना अस्पताल चला रहे हैं यह खेल सब चिकित्सा अधिकारी के नाक के नीचे हो रहा है किंतु जनता की शिकायतों का निस्तारण करने का उनके पास समय नहीं है डॉक्टर वागीस डॉ राजेश वर्मा तनवीर जैसे कई अपना निजी अस्पताल चला रहे हैं यदि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जांच कर कार्यवाही नहीं होती है तो 15 अगस्त को झंडा तिरंगा रैली के बाद सीएम ओऑफिस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना होगा 6 अगस्त को सहसवान में प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा तथा प्रदेश संगठन मंत्री जयवीर सिंह यादव पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे तथा उनके लिए इन गंभीर समस्याओं से अवगत कराया जाएगा आज की पंचायत में जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी युवा जिला अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष रण सिंह और पप्पू युवा ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव तहसील अध्यक्ष अलका यादव सहसवान ब्लाक उपाध्यक्ष सतीश कश्यप मीडिया प्रभारी मुसर्रत अली नगर अध्यक्ष समीम सहसवान नगर उपाध्यक्ष सहित कई नेता शामिल हुए।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!