खाद की किल्लत में कालाबाजारी का खेल छोटे किसान लाइन में बड़े किसानों को धड़ल्ले से मिल रही डीएपी यूरिया

मुकीम अहमद अंसारी

मुजरिया,बदायूं। क्षेत्र में किसानो की किल्लत को देखते हुए सहकारिता विभाग कि लापरवाही के कारण उर्वरक को किसानों को न देकर ठेकेदारों को भारी मात्रा में दे रहे हैं वहीं पर किसानों का कहना है की 3-3 दिन भगाने के बाद भी सहकारी समिति अलीगंज पर छोटे किसानों को उर्वरक में डी ए पी तथा यूरिया के कट्टे नहीं दिये जा रहे हैं दुकानदारों बड़े किसानों को बिक्री कर एक-एक व्यक्ति को 10-10 पैकेट बिक्री करने का आरोप लगाया जा रहा है जबकि एक ही सचिव के पास तीन तीन सहकारी समितियां तथा एक सहकारी संघ की देखरेख में सभी सहकारी समितियां पर डीएपी व यूरिया खाद की बिक्री हो रही है सचिव ने अपने हिसाब से प्राइवेट लड़कों को मशीन में फिंगर लगवा कर बिक्री करने का निर्देश दे दिया है प्राइवेट लड़के अपनी मनमानी के तहत कालाबाजारी करने पर तुले हुए हैं इतना ही नहीं जब सचिव से फोन से संपर्क किया गया सचिव ने फोन रिसीव नहीं किया क्षेत्र में समिति कटैया अलीगंज,पातरचोहा,कोल्हाई तथा सहकारी संघ कोल्हाई पर यह खेल खुलेआम चल रहा है प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं उक्त प्रकरण बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति( बी- पैक्स) बहुउद्देशीय लेम्स लिमिटेड कटैइया अलीगंज , पातरचौहा, कोल्हाई विकासखंड सहसवान कि है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!