वर्षा के बीच प्राथमिक विद्यालय की जर्जर दीवार गिरी, दीवार का मालवा सड़क पर फैला लोगों को आवागमन में हो रही है परेशानी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा होने से टल गया। नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद स्थित बालक प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर सड़क पर जा गिरी। इस्तफाक यह रहा कि बारिश के चलते उस वक्त सड़क पर आवागमन नहीं था वरना बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है

विद्यालय की दीवार गिरने से सड़क पर मालवा फैल गया जो आवा गमन में बाधा उत्पन्न कर रहा है।

बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर दीवार गिरी है, वह मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद मोहद्दीनपुर तथा कोल्हार शहीद कई ग्रामों को जोड़ती है। इस रास्ते से प्रत्येक दिन हजारों लोगों का आवा गमन होता है।

गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन दीवार गिरने के बाद सड़क पर मलबा जमा होने से राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।

लगातार बारिश को देखते हुए आसपास के लोगों में भी चिंता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन मौके का निरीक्षण कर मलबा हटवाए और जर्जर दीवारों की स्थिति की जांच कराकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे।

इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अगर यही दीवार आवाजाही के समय गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!