मुकदमा वापस लेने के लिए बना रहा है दबाव, इनकार करने पर करता है गाली गलौज मारपीट आरोपी के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम जिनोरा निवासी कुलदीप पुत्र नन्हे सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया ग्राम का ही तेजेंद्र पुत्र कैलाश सिंह से उसका विवाद चल रहा है मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है तेजेंद्र मुकदमा वापस देने के लिए बार-बार दबाव डालता है तथा धमकी देता है न करने पर गाली गलौज मारपीट करता है गति दिवस भी उसने मुझे तथा मेरे भाई जगबीर को लाठी डंडों से मारपीट कर जान से मार देने की धमकी दी!
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी तेजेंद्र पुत्र कैलाश सिंह के विरुद्ध अपराध संख्या 344 धारा 115 बटे दो 351 / 3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। तथा घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

