गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने के दौरान पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे 3 लोगों की मौत; 6 घायल

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।जहां गंगा एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 175 के पास कुत्ता सामने आने से अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे 9 लोगों में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई।हादसे में छह लोग घायल हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी।हादसा कुंवरगांव थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 175 पर हुआ।पुलिस ने बताया कि कार में चालक समेत 9 लोग सवार थे,जो नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे थे।अचानक रास्ते में कुत्ता सामने आने पर चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया,लेकिन वह अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में नेपाल के डांग जिले की रहने वाली 32 वर्षीय दीपना खात्री और विपना सुनमगर की मौके पर मौत हो गई।वहीं 22 वर्षीय अज्ञात पुरुष ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से मृतकों और घायलों को अस्पताल भिजवाया। तीनों शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में रखे गए हैं। पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है।
हादसे में नेपाली चालक दीपक ओली, पुष्पा, ज्ञान बहादुर मल्ल,यादव पोडे,विनोद और सिमोन घायल हुए हैं। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया।वहीं पुलिस ने अर्टिगा को एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में खड़ा करा दिया है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!