स्कूली बच्चों की जान के साथ न करें खिलवाड़, होगी सख्त कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी निर्देश
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्कूली वाहनों के लिए चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के अंतर्गत श्री हरिओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) बदायूं एवं श्री अभिनव चौधरी, यात्री/मालकर अधिकारी जनपद बदायूं के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 30 स्कूली वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 03 स्कूल वाहनों के चालान किए गए, साथ ही दो वाहन क्षमता से अधिक भार ढोने पर ओवरलोड के अभियोग में परिवहन कार्यालय बदायूं सीज किया गया, सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत 42 बिना सीट बेल्ट एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाने के अभियोग में चालान चालान किए गए, जन-सामान्य से सादर अनुरोध है कि यातायात के नियमों का पालन करें,,दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें,, चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य पहनें, तेज गति से वाहन ना चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

