गहरी नींद में सो रहा था परिवार,  दिन दरवाजे के घर में घुस चोर

मुकीम अहमद अंसारी

घर में रखें दो सोने के जेवर तथा चालीस हजार रुपए की नगदी चोरी करके हुआ फरार

 

सहसवान, बदायूं। सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर सोगना निवासी सुनील पुत्र यादराम ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एट भट्टे पर मजदूरी करके अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा है वह घर में आंगन में पत्नी बच्चों के साथ सो रहा था उसके घर के मुख्य द्वार पर दरवाजा नहीं है रात्रि 2:00 बजे के लगभग जो उसके एक पड़ोसी बृजलाल ने बताया था एक चोर घर में घुसा तथा घर में घुसकर ₹40000 की नगदी एक जोड़ी सोने के कुंडल एक कड़ी सोने की चोरी करके फरार हो गया।

पीड़ित सुनील के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अपराध संख्या 403 धारा 331 /4, 305/ ए मैं अज्ञात चोरों के बुक रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!