जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी के न आने पर एसडीएम सहसवान ने की

मुकीम अहमद अंसारी

समाधान दिवस में 22 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं

 

सहसवान, बदायूं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के न पहुंचने पर सहसवान तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर समाधान दिवस में 22 शिकायते प्राप्त हुई मौके पर किसी भी शिकायत का समाधान नहीं हुआ।

जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संपूर्ण समाधान दिवस में ना आने पर कई माह से अपनी पीड़ा उनके समक्ष रखने के लिए भाग दौड़ रहे पीड़ित शिकायतकर्ता बिना अपनी शिकायत दर्ज कराए अपने-अपने घरों को मायूस होकर वापस लौट गए।

उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग पुलिस विभाग विद्युत विभाग के अलावा अन्य विभागों की कुल 22 शिकायत में प्राप्त हुई जिन्हें उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग प्रमुखों को समय अभी में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उपजिला अधिकारी गौरव आर्य ने अधिकारियों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

ज्ञात रहे लगभग 3 महीने के बाद संपूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस जिला अधिकारी बदायूं की अध्यक्षता में संपन्न होता है।

जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समाधान दिवस में न आने पर अपनी शिकायत दर्ज करने आए अधिकांश शिकायतकर्ता बिना शिकायत दर्ज कराए ही मायूस होकर बेरंग वापस लौट गए।

तहसील दिवस में पुलिस क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सैनी वन क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह उप पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कर्मवीर राज सिंह के अलावा राजस्व, पुलिस, पंचायतीराज व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!