राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत जिला अध्यक्ष ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठा में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर जेई को सौंपा ज्ञापन

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने विद्युत उपकेंद्र नाधा, ब्लॉक दहगवां पहुंचकर विद्युत विभाग के जेई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम पंचायत कोठा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठा में विद्युत व्यवस्था तत्काल शुरू कराने की मांग की।

पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालय में अभी तक बिजली कनेक्शन/विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू नहीं हो पाई है। बिजली के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा पंखे, स्मार्ट बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था एवं शुद्ध पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। गर्मी के मौसम में छात्र-छात्राओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने विद्युत विभाग के जेई से मांग कि स्थायी विद्युत कनेक्शन चालू होने तक तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से विद्यालय में बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और विद्यालय में उपलब्ध विद्युत आधारित सुविधाओं का उपयोग किया जा सके।

ज्ञापन में विद्युत व्यवस्था अधिकतम तीन दिन के भीतर चालू कराने की मांग की। पुष्पेंद्र यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में विद्यालय की बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग को तत्काल कार्रवाई करते हुए विद्यालय में बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!