तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बिल्सी नगर के रंजना तिराहा के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।हादसे के बाद उसके परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया। बृहस्पतिवार सुबह शव को दफना दिया गया।

बिल्सी निवासी उचित दर विक्रेता शहाबुद्दीन सैफी के बेटे सलमान की पांच वर्षीय बेटी अनाबिया बुधवार की शाम घर के सामने गोलगप्पे खाकर वापस घर जा रही थी।इसी दौरान रंजना तिराहा के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में अनाबिया गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों ने नहीं कराया शव का पोस्टमॉर्टम:-परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।शहाबुद्दीन सैफी ने बताया कि परिवार बच्ची का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते थे।इसी कारण उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!