जिलाधिकारी ने तहसीलदार पद पर प्रोन्नत तहसीलदार जितेंद्र कुमार चतुर्थ को दातागंज तहसीलदार पद पर तथा चार अन्य तहसीलदारों को न्यायिक तहसीलदार पद पर तहसीलों में तैनाती प्रदान की

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शासन द्वारा जनपद के तहसीलों में तैनात पांच नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर प्रोन्नति होने के उपरांत जनपद की तहसील दातागंज में तैनात प्रोन्नत तहसीलदार जितेंद्र कुमार चतुर्थ को दातागंज तहसील में तहसीलदार पद पर तथा सहसवान तहसील में तैनात तहसीलदार मोहित कुमार को न्यायिक तहसीलदार, आनंद भूषण सिंह तहसीलदार को दातागंज तहसील न्यायिक तहसीलदार, तहसीलदार अंगराज सिंह को न्यायिक तहसीलदार तहसील बिसौली तथा तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव को न्यायिक तहसीलदार बिल्सी पद पर तैनाती प्रदान की है।

तथा सभी प्रोन्नत तहसीलदारों को अपने तैनाती स्थल पर तत्काल कार्य भार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!