18 वर्षों की मेहनत और खिदमत का मिला सम्मान, नबीेल टूर्स एंड ट्रैवल्स को अवॉर्ड से नवाज़ा गया
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। अल्हम्दुलिल्लाह, हज और उमरा जायरीनों की वर्षों से लगातार खिदमत, अच्छे अखलाक और पूरी रहनुमाई के लिए नबील टूरिस्ट एवं ट्रेवल को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कंपनी की 18 वर्षों की मेहनत और समर्पित सेवाओं का एक बड़ा फल माना जा रहा है।
नबीेल टूर्स एंड ट्रैवल्स द्वारा हज और उमरा जायरीनों को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने से लेकर मक्का-मदीना पहुंचने और पुनः दिल्ली एयरपोर्ट तक वापस आने तक हर स्तर पर पूरी रहनुमाई और सहयोग प्रदान किया जाता है। मक्का और मदीना में भी जायरीनों के साथ हर वक्त और हर पल मौजूद रहकर उनकी जरूरतों का ख्याल रखने की कोशिश की जाती है।
इसी निरंतर मेहनत, बेहतर सेवाओं, अच्छे अखलाक और जायरीनों के प्रति समर्पण का फल है कि ऑल इंडिया हज एंड उमरा ऑर्गनाइजेशन द्वारा नबील टूर्स एंड ट्रैवल्स को अवॉर्ड से नवाज़ा गया।
कंपनी के लिए यह सम्मान इसलिए भी खास है क्योंकि भारत के टॉप-10 टूर ऑपरेटर्स में नबील टूर्स एंड ट्रैवल्स का नाम शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। कंपनी का कहना है कि यह सम्मान केवल एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि वर्षों से हज और उमरा जायरीनों द्वारा जताए गए भरोसे और उनकी दुआओं का नतीजा है।
नबील टूर्स एंड ट्रैवल्स का उद्देश्य आगे भी इसी ईमानदारी, अच्छे अखलाक और जिम्मेदारी के साथ हज और उमरा जायरीनों की खिदमत जारी रखना है। कंपनी की ओर से जायरीनों को बेहतर यात्रा व्यवस्था, मार्गदर्शन और मक्का-मदीना में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाता है।
हज एवं उमरा पैकेज, यात्रा की जानकारी के लिए संपर्क करें।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

