सुकुर्रा घाट पर नहाने गया युवक गंगा में डूबा, दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सुकुर्रा घाट पर रविवार को नहाने गया एक युवक गंगा में डूब गया। घटना के करीब दो घंटे बाद भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
जानकारी के अनुसार, सलावतपुर निवासी बृजेश नहाने के लिए सुकुर्रा घाट गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
घटना की सूचना पर सहसवान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। हालांकि खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची थी और युवक की तलाश जारी थी।
पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद तलाश अभियान को तेज किया जाएगा। वहीं परिजन युवक की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

