सहसवान में सोमवार को भी नगर में चला विद्युत चेकिंग अभियान   10 पर FIR, 5 लाख की वसूली, विद्युत उपभोक्ताओं में मचा रहा हड़कंप

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। सहसवान नगर में सोमवार को भी विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया उपखंड अधिकारी जयप्रकाश के चार्ज संभालते ही सहसवान में बिजली चोरों की शामत आ गई है।

 

एसडीओ जयप्रकाश के नेतृत्व में सोमवार को भी सुबह से देर शाम तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम को देखते ही कई मोहल्लों में अफरा-तफरी मच गई।

 

सोमवार को भी बड़ी कार्रवाई की गई

कुल 10 FIR दर्ज – आज 10 शातिर बिजली चोरों को रंगे हाथ पकड़कर उनके खिलाफ धारा 135 बी में FIR दर्ज कराई गई। चोरी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जा रहा है।

की होशियारी पकड़ी गई 4 ऐसे चालाक लोग पकड़े गए जो घर का कनेक्शन लेकर दुकानों में कमर्शियल लोड चला रहे थे। मौके पर ही उनका कनेक्शन घरेलू से कमर्शियल में बदला गया।

5 लाख से अधिक की वसूली टीम ने मौके पर ही 5 लाख रुपये से अधिक की रिकॉर्ड राजस्व वसूली कर विभाग को बड़ी राहत दी।

 

विभाग का कहना है कि जब से एसडीओ जयप्रकाश ने चार्ज लिया है, तब से लगातार बिना रुके अभियान चल रहा है। उपभोक्ताओं ने उनकी इस निडर और कड़क कार्यशैली की दिल खोलकर सराहना की है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!