विद्युत वितरण खंड बिसौली में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। विद्युत वितरण खंड बिसौली में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीओ विकास राजपूत के नेतृत्व में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जहां उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है।

सोमवार को आयोजित मेगा शिविर में उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन, लोड बढ़ाने, खराब मीटर, बिल संशोधन, बिल जमा करने आदि की शिकायतें प्रमुखता से दर्ज कराई। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। एसडीओ विकास राजपूत ने बताया कि मेगा शिविर में प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने ऑनलाइन अकाउंट में स्थिति देख सकता है। इस दौरान जेई दिनेश कुमार, उमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!