-कार्यवाही न होने से पीड़ित आहत, मांगा मुख्यमंत्री से न्याय।

जनपद बाराबंकी के थाना मोहम्मदपुर खाला की पुलिस पीड़िता को दौड़ा रही है।
-कार्यवाही न होने से पीड़ित आहत, मांगा मुख्यमंत्री से न्याय।

बारबांकी। बड़के पुरवा, थाना मोहम्मदपुर खाला, जिला बाराबंकी की पीड़िता रामावती पत्नी ओम प्रकाश ने प्रदेश के मुखिया को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता जानवर को चराने के लिए खेत गयी थी, दिनांक 02.05.2020 को समय लगभग 01.30 बजे दिन में दो व्यक्ति पहले से घात लगाये बैठे थे जो पड़ोस के गांव सिद्धनपुर के राहुल पुत्र उमेश व खुनखुन पुत्र सुरेश पीड़िता के साथ छेड़छाड़ किया तथा उपरोक्त दोनों लोग पीड़िता के बाल पकड़कर घसीटते हुए फारम के अन्दर ले जाकर जबरदस्ती दोनों लोगों ने बारी-बारी से बुराकाम किया। पीड़िता के शोरगुल पर जानवर चरा रहे अन्य लोग भी मौके पर आ गये तब विपक्षीजन जान माल की धमकी देते हुए कहा कि कहीं शिकायत करोगी तो दोबारा इससे ज्यादा घिनौना कार्य करेंगे कहते हुए मौके से भाग गये। तब पीड़िता किसी तरह से अपने घर आई और सारा हाल अपने पति से बताया। पीड़िता के पति ने जब उपरोक्त घटना के बारे में विपक्षीजन के घर जाकर शिकायत की तब उल्टा उपरोक्त लोगों ने मेरे पति को मारा पीटा और गंदी-गंदी गालियां देते हुए भगा दिया तब पीड़िता ने घटना की सूचना उसी दिन थाना मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी में दिया। किन्तु विपक्षीजन के दबाव के कारण कोई कार्यवाही नहीं की गई।
पीड़िता मजबूर होकर मुख्यमंत्री से इस सम्बंध में शिकायत की है फिर भी जनपद की पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। अब देखना है कि पीड़िता को न्याय मिलता है या फिर इसी तरह हैरान परेशान रहती है।

सिटी रिपोर्टर, एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

Don`t copy text!