दो दिन से लगातार हो रही बारिश सड़के बनी तालाब आवागमन हो रही दिक्कत सड़के हुई जलमग्न दुकानों में भी घुसा पानी
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। शनिवार से लगातार हो रही बारिश से सड़के हुई जल मग्न पैदल आवागमन में भी उठानी पड़ रही है भारी परेशानी दुकान और मकानों में भी घुसा पानी कल से रुक रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित मुख्य बाजार विल्सन गंज, सब्जी मंडी घास मंडी अकबराबाद रोड पठान टोला, मोहल्ला चाहशीरी, ईदगाह रोड, नसरुल्लागंज, नयागंज, मोहल्ला जहांगीराबाद, रोडवेज बस स्टैंड के आसपास प्रमोद इंटर कॉलेज के आसपास प्रमोद फील्ड का मैदान हुआ बारिश के पानी से जल मग्न इन सभी रास्तों से आने-जाने वाले राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना उठाना पड़ा।
नगर के मोहल्ला गोपालगंज रोड एलआईसी के सामने मोड पर गहरा गड्ढा होने से आए दिन दो पहिया वाहन ई रिक्शा पलट कर चोटिल होते लहते हें लोग पानी की निकासी न होने के कारण सारा पानी सड़क पर भर जाता है,
दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने लोगों के जन जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा हैं सड़कों पर पानी भरा होने से कई कई घंटे को आवागमन बंद हो गया है जिस कारण वहां पर कई लोग वहां पर गिरकर घायल हो चुके है।
जिस कारण लोगो का कहना है कि सड़क मार्ग पर भरा गंदा पानी
नगर वासियों का कहना है कि बारिश के पानी से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा के दिनों में तो यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस सड़क मार्ग पर नर्सरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल, सरकारी स्कूल , अस्पताल, ब्लॉक, इंटर कॉलेज, मार्केट, तहसील, कचहरी, कोतवाली इसी रास्ते से होकर जाना होता है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

