टेंपो के परखच्चे उड़े, तीन की मौत, एक दर्जन गंभीर रूप से घायल
मौके से घायलों को दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा
“एक घायल की मौत अंबियापुर दो लोगों की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर”
:पुलिस ने मृतकों के शव को सील कर भेजा जिला मुख्यालय:
सहसवान, बदायूं। सहसवान बिसौली मार्ग पर थाना उघैती क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भूड खितौरा के निकट टेंपो में चालक खचाखच सवारी भर के सहसवान आ रहा था की इसी बीच पीछे से आ रहे डंपर वाहन ने टेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए और एक तरफ जाकर वह पलट गया। टेंपो मे सोलह यात्री घायल हो गए जिसमें एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबियापुर बिल्सी ले जाया गया जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में एक महिला पुरुष की तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबियापुर में एक युवक की कुल तीन मौतें हो गई।
गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया घटना से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पटना को अंजाम देने वाले डंपर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक भागने में सफल हो गया।
जानकारी के मुताबिक सहसवान बिसौली मार्ग पर ग्राम भूड खितौरा से एक टेंपो चालक टेंपो में खचाखच सवारियां भरकर सहसवान की ओर लगभग 1:00 बजे के करीब आ रहा था जैसे ही वह भूड खितौरा से निकला पीछे से तीव्र गति से आ रह डंपर वाहन चालक ने टेंपो में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए और वह एक तरफ जाकर पलट गया टेंपो में बैठे प्रवीण पुत्र अकबर निवासी रसूलपुर सहसवान आयन पुत्र सानू मोहल्ला शाहबाजपुर सहसवान संजीदा पत्नी कल्लू आबिद अली पुत्र खुर्शीद अली निवासी मोहल्ला शाहबाजपुर सहसवान मा कली पत्नी जगदीश निवासी मोहम्मदपुर थाना जरीफ नगर नन्ही पत्नी गुलशेर सहभगोली थाना उघैती परमेश्वरी पुत्र जनरल लाल ग्राम हरेरा थाना उघैती नजमा पत्नी गुलशेर निवासी मझुआ थाना आंवला जनपद बरेली आरिफ नाम पता अज्ञात तथा एक बच्चा जिसका नाम पता अज्ञात है गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि गंभीर रूप से घायलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबियापुर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में ओमकार पुत्र रामचरण निवासी ग्राम हरैरा थाना उघैती तथा रूपवती पत्नी पप्पू निवासी गाजीपुर वसुंधरा एनक्लेव मयूर विहार फेस 3 पूर्वी दिल्ली की मृत्यु हो गई पुलिस ने मृतकों के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबियापुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान द्वारा जिला मुख्यालय जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना को अंजाम देने वाले डंपर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि वाहन चालक भागने में सफल हो गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

