मसौली बाराबंकी। कोरोना महामारी से बचाव एव सचेत रहने के उद्देश्य से गुरुवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मसौली आने वाले सभी उपभोक्ताओं का शाखा प्रबंधक ने थर्मल स्क्रिनिग की। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मसौली के प्रबन्धक मनीष कुमार यादव ने बताया कि स्टाफ और ग्राहकों के हित में ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिग शुरू कराई गई है। किसी प्रकार का कोई संदेह होने पर ग्राहक की डिटेल लेकर स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी दी जाएगी। यूनियन बैंक की इस पहल की लोगो ने सराहना की है।
Related Posts

