इस्लामनगर,बदायूं। नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद बैंक के बाहर अफरा-तफरी मच गई। पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बाइक चोरी करके ले जाता हुआ संदिग्ध स्पष्ट एवं बेखौफ नजर आ रहा है।
कस्बा इस्लामनगर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी अनूप कुमार थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया वह अपनी बाइक से पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे थे। बाइक बैंक के बाहर खड़ी करने के बाद वह काम निपटाकर बैंक के अंदर चले गए। जब वह बाइक लेने के लिए कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले तो उनकी बाइक बाइक खड़ी किए गए स्थान पर नहीं थी।
काफी तलाश करने के बाद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला तो अनूप कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक बेखौफ होकर बाइक चोरी कर ले जा रहा है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने अनूप कुमार के प्रार्थना पत्र पर जांच प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

