ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समितियों का गठन

मसौली बाराबंकी। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष व सदस्य दूसरे प्रान्तों से गांवों में आने वाले प्रवासियों को जागरूक करने पर चर्चा की गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागाँव के अधीक्षक डॉ0 विनोद कुमार दोहरे की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में आयोजित निगरानी समिति की बैठक में ग्राम प्रधानों एव पँचायत सचिवों से रूबरू होते हुए प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पँचायत कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि गांव में कोई  व्यक्ति दूसरी जगह से आता है तो उसकी सूचना सबसे पहले ब्लाक कार्यालय, स्थानीय पुलिस एव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागाँव को दें। तथा उस व्यक्ति को घर न लेजाकर सीधे अस्पताल ले जाएं। वहां उसकी जांच की जायेगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयमणि पटेल ने लोगो से कहा कि जब आप खुद सुरक्षित होंगे, तभी लोगों को सुरक्षित रख पाएंगे। जो लोग बाहर से आए हैं, उनके  घरों पर नोटिस चस्पा की जाय जिससे आसानी से पहचान की जा सके। कल जिले में कोरोना मरीजो की संख्या में हुई बढ़ोतरी चिंता का विषय है। बीईओ ने स्कूलो में कायाकल्प योजना से काम शुरू कराने की अपील की। सीएचसी अधीक्षक डॉ0 विनोद कुमार दोहरे ने निगरानी समिति के सदस्यों से कहा कि आप लोग अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में लोगो को जागरूक करे कि बार बार हाथ धोएं तथा सोशल डिस्टसिंग का पालन जरूर करे। निगरानी समिति की बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव, राकेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान साहबसरन मौर्य, प्रेमकिशोर वर्मा, अम्बिका प्रसाद वर्मा, राममूर्ति यादव, ओमकार यादव, प्रेमचन्द वर्मा, रामसिंह यादव, मो0 आलम, रामसरन वर्मा सहित अन्य निगरानी समिति के सदस्य मौजूद थे।

 

Don`t copy text!