सपा छात्र सभा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार सहसवान पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूँ। समाजवादी छात्र सभा के लिए सहसवान निवासी मोहम्मद सालिम क़ादरी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया है उनके मनोनयन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मो सालिम क़ादरी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा होते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मनोनयन के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला सोशल मीडिया प्रभारी सालिम क़ादरी ने शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष जाहिद गाज़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना रहेगा।
बधाई देने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मो सालिम क़ादरी के अनुभव और ऊर्जा से छात्र सभा जनपद में और अधिक सशक्त होगी। बधाई देने वालों में सपा नेता गजेंद्र सिंह यादव एडवोकेट,सपा के प्रदेश सचिव शाहिद खान, जावेद फारुकी, काशिफ अली खान, अनवर अली, समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष मुनाजिर हुसैन कादरी, आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

