पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने युवाओं को दिया तोहफा  ग्राम दांदरा में अपनी करोड़ो की पुश्तैनी जमीन पर बनवाया आर्मी भर्ती ट्रेनिंग कैंप युवाओं ने की खुशी जाहिर

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान,बदायूं। नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ़ बाबर मियाँ ने अपनी दहगवां दिल्ली हाईवे स्थित करोड़ों की पुश्तैनी ज़मीन युवाओं को आर्मी भर्ती अकादमी को ट्रेनिंग के लिए दी भारतीय सेना मे कार्यरत राकेश यादव की इस अकेडमी पिछले कई वर्षो से चला रहे है जब वो छुट्टी पर होते है तब लड़को को ट्रेनिंग देते है बाकि जब वो देश की सेवा करने चले जाते है तब उन्होंने कई ट्रेनर एवं पूर्व आर्मी ऑफिसर द्वारा छेत्र के युवाओं जो भारतीय सेना (फौज), पुलिस मे जाने के इच्छुक है उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है अकेडमी के पास कोई बड़ा मैदान ना होने पर लड़को को भारी दिक्कत होती थी तब बाबर मियाँ ने अपना हाथ बढ़ाते हुए अकेडमी को अपना पूरा खेत दे दिया ट्रेनिंग के लिए जिससे सहसवान के नौजवान देश की सेवा करेंगे हर वर्ष सेकडो युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का अवसर प्राप्त कर सकेंगे जो युवा बहुत बहुत दूर अपने घरो से जाकर ट्रेनिंग लेते थे अब उन्हें अपने घर के पास ही वो सारी सुविधा मिल सकेंगी आज युवाओं का जोश देख कर आस पास के लोग भाबुक हो गए इस अकादमी मे भारतीय सेना मे जाने के इच्छुक युवाओं को गाइड किया जाएगा जब बाबर दहगवा पहुंचे हज़ारों युवाओं ने मोटर साईकिलो से रिसीव किया फीता काटकर अकादमी का उद्घाटन किया गया अब लगता है जिन युवाओं ने देश की सेवा करने मन बनाया है वो ज़रूर कामयाब होंगे बाबर मियां की इस पहल से छेत्र में काफ़ी प्रशांसा हो रही है इस मौके पर मीर हैदर अली, विजेंद्र सिंह ज़िला पंचायत बसपा जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली मुन्नालाल फौजी डॉक्टर सलीम, मोहम्मद उमर उर्फ बबलू दीपक माहेश्वरी सहित हज़ारो की तादाद में लोग मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!