पुलिस का खत्म हुआ ख़ौफ़, दिन दहाड़े असलहा लहरा रहे अपराधी
https://www.smnews24.com/?p=11320&preview=true
अम्बेडकरनगर। बेख़ौफ़ अपराधी जिले में दिन दहाड़े असलहा लहराया रहा है। सोशल मीडिया में एक वायरल विडियो तेजी से वायरल हो रहा है।ष जिसमें एक युवक बेखौफ हो कर हाथ में अवैध असलहा लहरा रहा है। युवक अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर करमुल्हा गांव का है।पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहा है।पीड़ित ने कोतवाली अकबरपुर में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार, पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। लेकिन जब नयालुक के व्यूरो ने कोतवाली निरीक्षक अमित प्रताप सिंह से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि युवक की गिरफ्तारी हो चुकी है। तमंचा बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित अशोक तिवारी है जो कि राज्य कर्मचारी से रिटायर्ड है ।

