बदायूँ में एसएसपी का बड़ा एक्शन, 65 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। जनपद में शांति / कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने और रिक्ति के सापेक्ष प्रशासनिक समायोजन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने बड़ा फेरबदल किया है। SSP के आदेश पत्रांक वाचक-10/2026 दिनांक 23 सितम्बर 2026 के तहत कुल 65 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर स्थानान्तरित / नियुक्त किया गया है।

 

आदेश में यूपी -112, पुलिस लाइन, वीआईपी सेल, आईजीआरएस चुनाव सेल और थानों में तैनात कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और चालकों को इधर से उधर किया गया है। सबसे ज्यादा तबादले पुलिस लाइन और UP-112 से थानों में किए गए हैं।

 

मुख्य तबादले एक नजर में –

थाना बिसौली से राजेश कुमार को सिविल लाइन, सहसवान से साकेत किशोर को उझानी, फैजगंज बेहटा से दीपक शर्मा को वजीरगंज, सहसवान से मोहम्मद इरफान अली को चुनाव सेल, दातागंज से जुल्फिकार अहमद को इस्लामनगर और मूसा झाग से कुलदीप कुमार को कोतवाली भेजा गया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!