उघैती ग्राम सराय बरौलिया में युवक-युवती को सुनसान स्थान पर अकेला पाकर कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी, वीडियो बनाने तथा मारपीट करने मामला सामने आया। 

मुकीम अहमद अंसारी

थाना उघैती पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 

 

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को थाना उघैती पुलिस द्वारा मुकदमे में वाँछित चल रहे 03 अभियुक्तगण 1. सुगेन्द्र कुमार यादव पुत्र सरनाम सिह नि0 ग्राम स्वरुपुर थाना उघैती बदायूँ उम्र 24 वर्ष, 2. बेचैन जाटव पुत्र नत्थूलाल उम्र 40 वर्ष, 3. छोटे जाटव पुत्र देवराज उम्र 32 वर्ष निवासीगण ग्राम सरायबरोलिया, थाना उघैती बदायूँ को ग्राम सरायबरोलिया के जंगल से गिरफ्तार किया गया।

 

थाना क्षेत्र उघैती में स्थित ग्राम सरायबरोलिया के अन्तर्गत सिद्धबरोलिया मन्दिर के पास जंगल में एक युवक/युवती घूमने के लिये गये थे जिन्हें अकेला पाकर वहाँ पर 1. सुगेन्द्र कुमार यादव पुत्र सरनाम सिह नि0 ग्राम स्वरुपुर, थाना उघैती, उम्र 24 वर्ष, 2. बेचैन जाटव पुत्र नत्थूलाल उम्र 40 वर्ष, 3. छोटे जाटव पुत्र देवराज उम्र 32 वर्ष, 4. जीतेश पुत्र कल्लू उम्र 23 वर्ष निवासीगण ग्राम सरायबरोलिया, थाना उघैती, तथा उनके साथ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा युवक/युवती को अकेला पाकर, उनके पास पहुँचकर, उनके साथ गाली गलौज, मारपीट कर व 1500/- रूपये की छीनाझपटी भी की गयी तथा युवती के साथ छेड़छाड़ कर, उसका वीडियो बनाया गया । घटना के सम्बन्ध में वादी एवं पीड़िता द्वारा लोक-लाज की वजह से तत्समय थाने पर कोई सूचना नहीं दी गयी। दिनाँक 24.09.2026 को घटना पुलिस के संज्ञान में आने पर वादी से संपर्क किया गया तथा वादी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसमें तीन अभियुक्तगण की गिरफ्तारी की गयी है, विवेचना जारी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!