लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार छोटा हाथी ने महिला को रौंदा, हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर
शमीम अंसारी जैदपुर बाराबंकी
छंदरौली मोड़ पर शाम 7 बजे हुआ हादसा, मृतक पति की पत्नी लखनऊ से मजदूरी कर लौट रही थी घर
बाराबंकी।लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर छंदरौली मोड़ के पास आज शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार छोटा हाथी ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम छंदरौली निवासी दुलेश्वरी देवी उम्र लगभग 30 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय तिलक राम लखनऊ में मजदूरी का कार्य करती हैं। रोज की तरह आज भी वह ड्यूटी पूरी कर घर वापस आ रही थीं। हाईवे पर सड़क पार करते समय लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी संख्या UP 32 XN 2137ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भागने लगा।
यह मंजर देख आसपास के ग्रामीण दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर छबीलचौकी इंचार्ज अभय गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज भिजवाया। वहीं आरोपी छोटा हाथी को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि दुलेश्वरी देवी के पति तिलक राम की लगभग एक साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके एक छोटी बेटी भी है। पति की मौत के बाद से दुलेश्वरी लखनऊ में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बाराबंकी के लिए रेफर कर दिया है।
इस संबंध मेंछवील चौकी इंचार्ज अभय गुप्ता ने बताया कि छोटा हाथी को कब्जे में ले लिया गया है और घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

