सहसवान हादसा: घायल स्कूली बच्चों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे IAS शौर्य अरोड़ा, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। सहसवान में हुए सड़क हादसे के बाद IAS शौर्य अरोड़ा ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला अस्पताल एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल स्कूली बच्चों का हाल-चाल जाना। उन्होंने बच्चों के परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया और मौजूद चिकित्सकों को बच्चों के बेहतर इलाज के लिए कड़े निर्देश दिए।

आपको बता दें कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर गांव के पास एक बड़ा हादसा हुआ था। ग्राम इब्राहिमपुर गढ़ी से सहसवान स्थित पन्नालाल इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रहे विद्यार्थियों के टेंपो में मिट्टी से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी, जिसमें सात बच्चे घायल हो गए थे।

घायलों में – सरनाम सिंह की 16 वर्षीय पुत्री भगवती, 12 वर्षीय पुत्र नंद किशोर, हरविलास की 11 वर्षीय पुत्री रजनी, 13 वर्षीय पुत्र किशन, प्रताप सिंह की 11 वर्षीय पुत्री रंजना, बदन सिंह की 16 वर्षीय पुत्री प्रीति, 14 वर्षीय राम गोपाल पुत्र रामपाल शामिल हैं। जिनमें प्रीति, भगवती और रंजना की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!