अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे लेखपाल

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। थाना व कस्बा मसौली स्थित गाटा संख्या 1251 पर हो रहे अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने उपजिलाधिकारी के आदेश पर कब्जे को हटवाकर पुनरावृति न होने की हिदायत दी है। कस्बा मसौली के मध्य स्थित गाटा संख्या 1251 तालाब पर गांव के अकील अहमद पुत्र गुलाम जिलानी, शकील  पुत्र रहमतुल्ला, इकराम पुत्र शमशेर पिलर आदि खड़े कर अवैध कब्जा कर रहे थे जिसकी शिकायत होने पर उपजिलाधिकारी के आदेश पर पहुंचे हल्का लेखपाल धर्मानन्द ने अवैध कब्जे का अतिक्रमण हटवाते हुए  पुनरावृति न करने की हिदायत दी।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

Don`t copy text!