अचानक हुए जैदपुर पुलिस पर हमलावर से जनता में काफी चर्चा

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

विधायक जी कहीं आपकी व्यक्तिगत लड़ाई तो नहीं है जो खुलकर नहीं बता पा रहे हैं जनता में

*कभी रामनगर विधानसभा की जनता की भी आवाज उठाइए

बाराबंकी l जनपद बाराबंकी की रामनगर विधानसभा के विधायक शरद अवस्थी अचानक जैदपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाने लगे जबकि यह थाना उनकी विधानसभा क्षेत्र में नहीं आता है। वहां के मौजूदा  समाजवादी पार्टी के विधायक गौरव रावत हैl और संसद उपेंद्र रावत हैं विधायक शरद कुमार अवस्थी के आरोपों से लगता है कि कहीं कोई बड़ा मामला है  विधायक जी व्यक्तिगत फायदे के लिए यह अपनी निजी फायदे के लिए यह सब प्रोपेगंडा फैला रहे हैंl

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर विधायक शरद अवस्थी का विडियो वायरल हो रहा है जिसमें विधायक  जैदपुर थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक अमरेश सिंह बघेल धनंजय सिंह व कांस्टेबल गजेंद्र सिंह सर्वेश सिंह व शाहनवाज पर भ्रष्टाचार व गोकशी करवा कर अकूत संपत्ति व धन अर्जित किया है का आरोप लगाया है  उपरोक्त लोगों की इनकम टैक्स विभाग से संपत्ति की जांच की मांग की है गौरतलब हो कि जैदपुर के बीजेपी विधायक रहे उपेंद्र रावत थें जो मौजूदा समय में बाराबंकी के सांसद हैं उनके बाद इस सीट पर समाजवादी पार्टी से गौरव रावत मौजूदा समय में विधायक हैं किंतु पूर्व विधायक व वर्तमान जैदपुर विधायक ने कोई भी आरोप जैदपुर पुलिस पर नहीं लगाया ।अब सोचने वाली बात यह है कि रामनगर विधायक जैदपुर पुलिस में क्यों रूचि ले रहे हैं कहीं स्थानीय पुलिस की सक्रियता से  उनका कोई व्यक्तिगत नुकसान तो नहीं हो रहा है।जो अचानक जैदपुर पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाकर जांच की मांग की है तो वहीं क्षेत्र की जनता में तरह-तरह के सवाल सामने आ रहे हैं।

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

 

Don`t copy text!