बाराबंकी। आजाद नगर स्थित पैसार अखाड़ा परिसर में राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया। मंच द्वारा अनवरत चलने वाले वृक्षारोपण में मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने वृक्षारोपण किया तथा राष्ट्रीय जागरण मंच द्वारा भविष्य में होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं प्रदान कर उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर राष्ट्रीय जागरण मंच केंद्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव द्वारा संगठन में कई उर्जावान पदाधिकारियों का मनोनयन कर संगठन का विस्तार किया गया। मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि गरीबों के सहायतार्थ शिविर व वृक्षारोपण निरंतर साप्ताहिक रूप से चलता रहेगा। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख विजय शुक्ला, राम बाबू द्विवेदी, प्रशांत मिश्रा, देवराज त्रिपाठी, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

