जैदपुर विधायक का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। जैदपुर सपा विधायक गौरव रावत का जन्मदिन सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया तथा केक काटकर लम्बी आयु की कामना करते हुए मुबारकबाद दी। सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पिंकू सैनी ने सपा विधायक गौरव रावत को लोकप्रिय, युवा एवं ईमानदार विधायक बताते हुए कहा कि अपनी सरल स्वभाव के कारण गौरव रावत आज लोगो के दिलो में बने हुए हैं। श्री सैनी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री यादव का कार्यकाल आजाद भारत का स्वर्णिम युग है। इस मौके पर अखिलेश यादव अशोक यादव, सौरभ श्रीवास्तव, अजमी किदवाई, शाहिद भाई, रवि रावत, तौकीर खां, राम प्रकाश विश्वकर्मा, जुहेब किदवाई, मो. फरहान आदि लोगो ने केक काटकर सपा विधायक को जन्मदिन की बधाई दी।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!