लद्दाख़ में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प,भारतीय सेना के एक अधिकारी और 2 जवान मारे गए, सीमा पर हालात कंट्रोल से बाहर, बातचीत का कोई नतीजा नहीं

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

लद्दाख़ में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और 2 जवान मारे गए।

लद्दाख़ में 1962 के बाद यह पहली बार है जब सैनिक मारे गए।

भारतीय मीडिया के मुताबिक़, दोनों देश की सेनोँ की ओर से रात में पीछे हटने की प्रक्रिया जारी थी।दोनों सेनाएं इस सीमा पर तोपें और अन्य साज़ो-सामान भी इकट्ठा कर रहीं और फ़ौजियों की तादाद भी बढ़ाई जा रही है।दूसरी ओर इस घटना के बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक जारी थी।ग़ौरतलब है कि भारत-चीन के बीच सीमाओं को लोकर विवाद है। दोनों देशों के बीज लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर आधिकारिक बंटवारा नहीं हुआ है।लद्दाख़ में भारतीय सेना की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है जिस पर चीन को एतेराज़ है। चीन का दावा है कि भारत उसके इलाक़े में निर्माण कर रहा है।

Don`t copy text!