बाराबंकी। सोमवार की देर रात नई सड़क के पास हुई एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से दो व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना असंद्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई सड़क तिराहे पर हुई जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी सूचना राहगीरों ने असंद्रा पुलिस को दी सूचना पर पहुंचे असंद्रा थाना प्रभारी अमर सिंह ने घायल व्यक्ति राहुल पुत्र बद्री शर्मा रामनाथ पुत्र बिरजू राजन पुत्र को एंबुलेंस सीएचसी कोठी भिजवाया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए तीनों लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज को ले जाते समय रास्ते में ही राहुल व रामनाथ ने दम तोड़ दिया और वही राजन को गंभीर अवस्था में देखते हुए जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज चल रहा है असंद्रा थाना अध्यक्ष अमर सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

