बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद गो आश्रय केंद्र के चैकीदार ने साथी की गला रेत कर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम तेतारपुर का है। यहां सरकारी गो आश्रय केंद्र है। इस गो आश्रय केंद्र में गांव का ही राजेश वर्मा और उसके साथ बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम करोरा निवासी परशुराम उसके साथ चैकीदारी करता था। मंगलवार रात करीब नौ बजे दोनों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हुई। इसमें राजेश ने फावड़े से परशुराम पर हमला कर दिया। कुछ घंटों बाद करीब 11ः30 बजे जब राजेश सो रहा था। परशुराम लोहा काटने वाली आरी लेकर आया और राजेश के गले को ताबड़तोड़ सात-आठ बार रेता गया। गंभीर हालत में राजेश मौके से भाग कर पास में स्थित एक मेंथा टंकी पर गया, जहां मौजूद गांव के लोगों को इशारे से अपने साथ हुई वारदात बताइए। तत्काल लोगों ने पुलिस और ग्राम प्रधान के पति लवकुश वर्मा को वारदात की सूचना दी। जब तक वहां कोई और पहुंचता या उसे अस्पताल ले जाया जाता राजेश वहीं पर गिर गया। प्रधान व पुलिस के पहुंचने के बाद उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम और सीओ रामनगर ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई आरी बरामद कर ली है।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

