कायाकल्प अभियान से आच्छादित विद्यालयों के अध्यापकों के साथ बैठक

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी रामेन्द्र कुशवाह एव खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयमणि पटेल ने ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों तथा कायाकल्प अभियान से आच्छादित विद्यालयों के अध्यापकों के साथ बैठक की तथा उन्हें योजना के प्रति मोटीवेट किया। खण्ड विकास अधिकारी रामेन्द्र कुशवाह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सुन्दर बनाकर तथा वहां पर सभी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए अच्छा शैक्षिक वातावरण बनाना है जिससे सरकारी स्कूलों में भी अच्छी शिक्षा बच्चों को मिल सके। उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों को सुन्दर बनाने के लिए वे सब अपना योगदान दें जिससे सरकार की मंशानुसार सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण कराया जा सके। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयमणि पटेल ने ऑपरेशन कायाकल्प के 14 विन्दुओं पर चर्चा की। कार्यशाला में विभिन्न मॉडल स्कूलो का स्लाइड पर प्रस्तुति की गयी। कार्यशाला में सहायक विकास अधिकारी पँचायत कृष्ण कुमार सिंह, ए ई बेसिक विश्वजीत राय, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सचिव विकास पाण्डेय, गोदराज वर्मा, मनीष शुक्ला, प्रिया श्रीवास्तव, रेनुबाला, बीना चतुर्वेदी, सतीश वर्मा, दयानन्द, प्रगति श्रीवास्तव, सियाराम वर्मा, राघवेंन्द्र प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद थे।

ग्राम प्रधानों ने कायाकल्प कार्यशाला का किया बहिष्कार

ब्लाक सभागार में ऑपरेशन कायाकल्प कार्यशाला में समय पर अधिकारियो के न पहुँचने पर एक घण्टे से अधिक समय तक इंतजार करने पर कार्यशाला में आये ग्राम प्रधानों ने बहिष्कार करते हुए बाहर चले गये। ग्राम प्रधान संघ के महामंत्री अमदहा ग्राम प्रधान साहबसरन उर्फ गुड्डु मौर्य ने बताया कि 11 बजे का समय देने के बाद भी 12 बजे तक न तो बीडीओ कार्यशाला में आये न खण्ड शिक्षा अधिकारी आये जिससे कार्यशाला का बहिष्कार किया गया। बहिष्कार करने वाले ग्राम प्रधानों में सादामऊ प्रधान प्रेमकिशोर वर्मा, डमौरा प्रधान अमित वर्मा, देवकलिया प्रेमचन्द वर्मा, प्रधान चिलौकी सोमनाथ राजपूत, सुशील कुमार वर्मा, सतनाम रावत, दुर्गा दयाल वर्मा, उमाकान्त राव, अमर सिंह वर्मा, हंसराज यादव, अम्बिका वर्मा, रामसरन वर्मा सहित सभी ग्राम प्रधान कार्यशाला में भाग नही लिया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!