अवैध निर्माण गिरवाने के लिए गई टीम, लौटी बैरंग वापस

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

बाराबंकी। सिद्धौर नगर पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया गया था। जिसको गिराने के लिए मौके पर नगर पंचायत प्रशासन, नायब तहसीलदार सिद्धौर व पुलिस बल गए लेकिन भारी भीड़ देखकर अवैध कब्जा हटाने गया प्रशासन बैरंग वापस लौटा आया।नगर पंचायत सिद्धौर के मील चैराहे पर स्थित अनुसूचित जनजाति की बस्ती में जबरन चार लोग नगर की सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण 2 सप्ताह से करा रहे थे। जिसकी शिकायत नगर वासियों ने उप जिलाधिकारी से की थी। उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ के निर्देशन में नायब तहसीलदार अभिषेक यादव अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव राजस्व लेखपाल आनंद प्रकाश व चैकी पुलिस के साथ जेसीबी ट्रैक्टर ट्राली व नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी को लेकर अवैध हो रहे निर्माण स्थल पर पहुंचे लेकिन पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण प्रशासन कब्जा नहीं हटा सका और अनुसूचित जाति के लोगों में आक्रोश को देखते ही अतिक्रमण हटाने गई टीम वापस लौट गई और मौके पर मौजूद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने अवैध निर्माण कर रहे भू माफियाओं से 2 दिन में कब्जा हटा लेने के निर्देश दिए और कहा कि 2 दिन में अवैध निर्माण नहीं हटा तो मजबूरन नगर प्रशासन को गिराने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

Don`t copy text!