दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे दो महिला सहित आधा दर्जन घायल
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र की चौकी सैदपुर अन्तर्गत ग्राम छतई पुरवा मजरे सैमसी गांव में मंगलवार की सुबह रास्ते में बासी खाना फेंकने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से दो महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैदपुर चौकी प्रभारी लाल धर प्रसाद व पीआरबी 0926 के प्रभारी के अलावा चालक राजेश कुमार ने घायलों को सीएचसी मवई पहुंचाया।
ग्राम छतई पुरवा निवासी सोहन लाल के घर में सोमवार को शादी थी।शादी में रात में जो खाना बच गया था।उसे सोहन लाल के परिजन घर के निकट खेत में फेंक आए थे।पता चला है कि सोहन लाल के बगल ही इंदल अवस्थी का भी खेत है।मंगलवार की सुबह जब इंदल अवस्थी खेत की तरफ गए तो उन्होंने अपने खेत के निकट बासी खाना पड़ा देखा।इसी बात को लेकर सोहन लाल और इंदल अवस्थी के बीच विवाद होने लगा और विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे।जिसने दोनों पक्षों की तरफ से दो महिलाओं सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
मवई के कार्यवाहक थाना प्रभारी राम नरेश वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है।मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

